टी-20 / कप्तान के तौर पर कोहली 1000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी, भारतीयों में धोनी सबसे आगे

खेल डेस्क. विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर टी-20 में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में हासिल की। कोहली ने मैच में नाबाद 30 रन बनाए। वे कप्तान के तौर 1000+ रन बनाने वाले छठे और दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे हैं। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे जबकि कोहली के 32 मैच में ही 1006 रन हो गए।


कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 40 मैच में 1273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.44 रहा। डुप्लेसिस ने एक शतकीय और सात अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे स्थान पर धोनी हैं।


कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी






















































खिलाड़ीदेशमैचरनऔसत
फाफ डुप्लेसिसदक्षिण अफ्रीका40127337.44
महेंद्र सिंह धोनीभारत72111237.06
केन विलियम्सनन्यूजीलैंड39108330.94
इयॉन मॉर्गनइंग्लैंड43101329.79
विराट कोहलीभारत32100647.90
विलियम पोर्टरफील्डआयरलैंड56100220.87

कोहली सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले कप्तान








































खिलाड़ीदेशपारी
विराट कोहलीभारत30
फाफ डू प्लेसिसदक्षिण अफ्रीका31
केन विलियम्सनन्यूजीलैंड36
इयॉन मॉर्गनइंग्लैंड42
विलियम पिटरफील्डआयरलैंड54
महेंद्र सिंह धोनीभारत57

कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा 2663 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में हमवतन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 104 मैच में 2633 रन बनाए थे। दोनों बल्लेबाज पिछले साल तक बराबरी पर थे। रोहित श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे। उन्हें आराम दिया गया है।


टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज









































बल्लेबाजदेशमैचरन
विराट कोहलीभारत772663
रोहित शर्माभारत1042633
मार्टिन गुप्टिलन्यूजीलैंड832463
शोएब मलिकपाकिस्तान1112263
ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड712263