रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को छह जिलों के 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ। गढ़वा में विश्रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी ने पहला वोट डाला। चंद्रवंशी सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। इनके अलावा डाल्टनगंज, लोहरदगा, पांकी, मनिका से पार्टी प्रत्याशियों ने मतदान किया है। प्रत्याशियों के अलावा अन्य वोटर्स की भीड़ बूथ के बाहर देखी गई है। जिन 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए, उनमें चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, डालटनगंज पांकी, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल है।
अबतक जिन प्रत्याशियों ने मतदान किया...
विश्रामपुर से भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने डाला वोट।
डाल्टनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने वोट डाला।
चतरा में महागठबंधन प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता ने मतदान किया।
पांकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण मेहता ने वोट डाला।
चतरा से भाजपा जनार्दन पासवान ने डाला वोट।
लोहरदगा में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मतदान करने के बाद बाहर निकलते हुए।
हुसैनाबाद विस क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री कमेलश कुमार सिंह ने वोट डाला।
भाजपा विधायक शिवशंकर उरांव ने डुमरी बूथ में वोट डाला।
छत्तरपुर विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी डॉक्टर शशिकान्त कुमार ने मतदान किया।
डाल्टनगंज से भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने मतदान किया।
मनिका से भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने मतदान किया।
मनिका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने डाला वोट।
लातेहार से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने डाला वोट।
विश्रामपुर विस क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी अंजू सिंह ने मतदान किया।
लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने वोट किया।
लोहरदगा विधानसभा से आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने मतदान किया।
डालटनगंज में झारखंड के पहले विधानसभा स्पीकर इंदरसिंह नामधारी ने मतदान किया।
भावनाथपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप शाही ने मतदान किया।
गुमला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मिशिर कुजूर ने मतदान किया।