उप्र / राज्यपाल आनंदीबेन ने देखा आगरा का किला, नक्काशी और बारिकीयों को सराहा

आगरा. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार सुबह आगरा किला देखा। किले की नक्काशी, इतिहास और खूबसूरती को उन्होंने बारीकी से निहारा। राज्यपाल आगरा के तीन दिन के दौरे पर हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा। इस दौरान उन्होंने मुसम्मन बुर्ज से ताजमहल को भी देखा।


आगरा किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। आगरा किला में आनंदीबेन पटेल ने एक-एक हिस्से को देखा और जाना। राज्यपाल आनंदीबेन पटले ने गुरुवार को दयालबाग में राधा स्वामी समाधि का भी दौरा किया। यहां उन्होंने राधा स्वामी सत्संग समाज के लोगों को मुलाकात की।


आगरा में 11 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है। इसमें भाग लेने के लिए राज्यपाल बुधवार को ही आगरा पहुंच गईं थीं। 


गुरुवार शाम छह बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शुक्रवार को खंदारी परिसर में होने वाले डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूर्वाह्न 11 बजे भाग लेंगी।